बालिका स्कूल में शिक्षकों की कमी पूरी की जाए
बागपत। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने बदरखा गांव के बालिका स्कूल में शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। विद्यालय के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत लाइन को शिफ्ट कराने के लिए कहा है।
उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में जिला उद्यान अधिकारी, बीडीओ और प्रधान की एक समिति बनाकर कार्यों का आंकलन कराकर बदरखा के बाग की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराने के लिए कहा है। मलकपुर के किसानों का नियमित तौर पर भुगतान भी होना चाहिए। सीडीओ चांदनी सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी को बाग में विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे लगाने और अन्य समस्याओं को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।