मेधावियों को सराहा
बड़ौत (बागपत)। बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय का एमएड सत्र 2014-15 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें बेहतर परिणाम वाले मेधावियों को सराहा गया। प्राचार्य डा. आरपी जैन ने बताया कि महाविद्यालय की सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण रहे। छात्रा स्वाति मान ने सर्वाधिक 82.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, जयश्री नेगी एवं पूनम रानी ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान व निशा पंवार ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सचिव प्रदीप जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।