बड़ौत (बागपत)।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विश्वास चौधरी ने कहा कि बागपत के खिलाड़ी अपने दम पर देश-विदेशों मेें जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।
चौधरी बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर और ग्रामीण आंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, कमी है तो बस सुविधाओं की। जिस तरह यहां के खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन पर जनपद का नाम देश-विदेशों में रोशन कर रहे हैं, यह काबिल - ए तारीफ है, लेकिन इसके बाद भी न तो प्रशासन स्तर पर उन्हें सुविधा मुहैया की जा रही है और न ही क्रीड़ा विभाग से, जो बहुत ही दखनीय बात है। हमारा उद्देश्य जनपद से अधिक से अधिक क्रिकेटर निकलना है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत बागपत के क्रिकेट खिलाड़ियों का सत्र 2018-19 का पंजीकरण आरंभ हो चुका है। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग, रणजी ट्राफी के पुरुष एवं महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए 20 से 30 जनवरी तक पंजीकरण चलेगा। जबकि पंजीकरण फार्म गाजियाबाद स्थित जोनल कार्यालय से मिलेगा।