बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन महाविद्यालय में सोमवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया । इसमें रोवर एंड रेंजर को पाइनियरिंग प्रोजेक्ट में ट्रेसल ब्रिज बनाया सिखाया।
शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. किरण गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने रोवर एंड रेंजर को घर से बाहर शिविर लगाने के लिए उपलब्ध लकड़ी एवं लाठी -डंडों की मदद से उपयोगी गैजेट बनाने का तरीका सिखाया। उन्होंने रोवर रेंजर ने पाइनियरिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से ट्रेसल ब्रिज का निर्माण, डायनिंग टेबल, कुर्सी का निर्माण सिखाया । प्रशिक्षण रोवर स्काउट लीडर डॉ. महेश कुमार मुछाल ने बताया कि ट्रेसल ब्रिज का प्रयोग मिल को पार करने के लिए करते है। शिविर को सफल बनाने मेें रामकृष्ण शर्मा, ट्रेनिंग काउंसलर मनोज कुमार, दीपक जैन, मनीष, दीपक, स्वाति, चारू, मनीष, निक्की, दिलशाना, विप्रा जैन, सोनू, प्रभात आदि का सहयोग रहा।