फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने किया चेयरमैन को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तुलसी गार्डन में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों का का सम्मेलन हुआ। इसमें पालिका चेयरमैन अमित राणा का स्वागत किया और गांव बड़ौली को पालिका क्षेत्र में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को सम्मेलन में मुख्य अतिथि नगर पालिका बड़ौत के चेयरमैन अमित राण को उद्यमियों ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि मुझे आप लोगों ने शहर की सेवा करने का दायित्व दिया है। इस दायित्व निभाने में कई कमी नहीं आने दी जाएगी। नगर पालिका अब पहले से बेहतर और भ्रष्टाचार मुक्त होकर कार्य करेगी। इसमें उद्यमियों ने कहा इंडस्ट्री एरिया बड़ौली गांव तक चला गया है। इसलिए गांव को नगर पालिका सीमा में शामिल किया जाए। इसमें सुरेंद्र कुमार मित्तल, ललित कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन, साधु राम जिंदल, अनिल कुमार जैन, जगन्नाथ जैन, पंकज खोखर, सुभाष अग्रवाल, विजय जैन, सतेंद्र शर्मा, टीनू जैन, नदीम, संजय गोयल, ईश्वर दयाल गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें