बागपत। किसानों से नियम विरुद्ध गन्ने की ढुलाई भाड़ा काटा जा रहा है। सरकार ने जो भाड़ा नियम किया उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने जिला गन्नाधिकारी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। किसान सुभाष नैन ने बताया कि शासन ने ढुलाई भाड़ा 42 पैसे प्रति किलो मीटर तय किया, जबकि किसानों से साढ़े आठ रुपये के हिसाब से प्रति किलो मीटर काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के ही गन्ना केंद्र ए पर दस रुपये और बी पर 12 रुपये किलो मीटर ढुलाई भाड़ा काटा जा रहा है। किसानों ने जिला गन्नाधिकारी को शिकायत कर इसकी जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसमें ओमप्रकाश, विनोद, नरेश, कृष्णपाल, सुधीर, राममेहर, धर्मवीर, रामपाल, राजवीर, विकास, अमित आदि रहे।