फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर में प्रवेश , लंबी कूद में सुमित प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली-मेवला में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विद्यालय में स्वर्गीय कंवर पाल सिंह स्मृति में हुई खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के दिन विभिन्न खेल हुए। प्रधानाचार्य नवाब सिंह और क्रीड़ा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सीनियर वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रवेश कुमार प्रथम, शाकिर द्वितीय और अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आशीष कुमार प्रथम, वंश कुमार द्वितीय और सचिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सुभाष हाउस प्रथम रहा। कबड्डी में नेहरू हाउस ने जीत हासिल की। सीनियर बालक की गोला फेंक में सागर प्रथम, रोबिन द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्रियांशु रहा। बालिका जूनियर वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सुभाष हाउस प्रथम रहा। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में सुमित प्रथम, देवेंद्र द्वितीय और तालिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की तीन टांग दौड़ में निकिता प्रथम, राखी द्वितीय और प्रीति तृतीय रही। इसके आयोजन में पवन कुमार शर्मा, संजीव कुमार, अनुज शर्मा, देवेंद्र कुमार, वेदप्रकाश, श्यामवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, प्रमोद, रोहित कुमार, मुकेश पारचा, बालेश्वर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें