दोघट (बागपत)। नगर पंचायत टीकरी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया। इसमें विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया।
सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन सोमपाल सिंह राठी ने बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। ईओ ललित कुमार आर्य के संचालन में हुई बैठक में सड़क, स्ट्रीट लाइट, जल आपूर्ति, जल निकासी एवं सुंदरीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए। इसके अतिरिक्त आदर्श नगर योजना, दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, कान्हा पशु आश्रय योजना में भी प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया। इसमें सभी सभासदों से अपने - अपने वार्ड के विकास कार्यों की लिस्ट पेश करने के कहा । कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाने एवं कस्बे में घर-घर शौचालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया । इसमें पूनम, ममतेश, प्रवेश, राजीव कुमार, बाबूराम, राहुल, बिंदर, संजीव राठी, राजपाल, रामबीरी, सोहनवीरी, राहुल आदि सभासद उपस्थित रहे।