फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह में मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थापना दिवस समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन


बड़ौत। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में शनिवार को स्थापना दिवस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। समारोह में मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीके संगल, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी एवं अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। एकेडमी के बच्चों ने रंगारंग कलात्मक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस्वती वंदना के बाद तनु, यशी, सोनिया, शिवी, पलक, रिया, प्राची, दिव्या, सलोनी, खुशी, स्नेहा, शैली, सुहाना, आस्था, परिधि, मेघा, नमरा, परि, एकता, निष्ठा, चेतना, आदिति, राशि, आरती, राधिका, शालू, दीया, शगुन, वंशिका ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में भांगड़ा, बापू हानिकारक है, चम्मो की शादी, चंदा चमके चम चम आदि की प्रस्तुतियों पर प्रतिभागियों ने खूब तालियां बंटोरीं। संस्कार, अनुभव, संयम, तरूषि, तनु, विपाक्षी, आर्यन, यश, हर्ष, जतिन, अक्षित, दीपांशु, वीशू, प्रियंका, चिराग, शालू, शुभांगी ने आर्ट एंड क्राफ्ट, विज्ञान व सामान्य विज्ञान की प्रदर्शनी प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेधावियों को मुख्य अतिथि डीके संगल, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी एवं अभिषेक जैन ने रंगारंग कार्यक्रम के बीच स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सविता जैन, रेनू, मुनेश, रंजना, वर्ष, प्रतिभा, राखी, निखिल, अनुज मान, अभिषेक जैन, अनिल, संजय तोमर, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें