बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय आत्मनिर्भर प्रशिक्षण के दूसरे दिन बालिकाओं को मनचलों पर हमला करने और आत्मरक्षा के टिप्स दिए। दूसरे दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा वर्तमान समय बेटियां घर से बाहर निकलकर अपने और परिवार के लोगों के जीवन व्यापन के लिए नौकरी कर रही हैं। इस दौरान भागदौड़ आम बात है, लेकिन आज सफर करने और खरीददारी के दौरान युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही है। लड़कियां कोचिंग करने जाती है तो जगह-जगह मनचले उन पर फब्तियां कसते हैं। प्रशिक्षण में बालिकाओं को बचाव के टिप्स दिए। साथ ही जोर-जोर चिल्लाकर लोगों को एकत्र करें, ताकि कुछ मदद मिल जाए। प्रशिक्षण में मनचलों द्वारा किए प्रहार से बचाव के तरीके भी बताए।