बड़ौत (बागपत)।
वाजिदपुर गांव में चल रही चौधरी चरण सिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे दिन सोमवार को गाजियाबाद, दबथुवा और काकड़ा की टीम ने मैच जीते।
कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे दिन सोमवार को गाजियाबाद की टीम ने 46-20 से दिल्ली को, दबथुवा (मेरठ) की टीम ने 30-15 से इटावा को, काकड़ा ( मुजफ्फनगर) की टीम ने 26-12 से ग्वाली खेड़ा (बागपत) की टीम को हराया। भगत सिंह ने बताया प्रतियोगिता श्रीराम वाजपेयी स्काउट गाइड संस्था का सहयोग रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रविंद्र रुहेला, अमित शर्मा, पवन शर्मा, महिपाल, तेजपाल, ओमकार कश्यप, जितेंद्र, राजदीप, योगेंद्र, रविंद्र सुभाष फौजी, कंवर पाल, राज कुमार फौजी, रघुराज कश्यप महावीर, भगत, बिल्लू, सोनू, धर्मेंद्र, जितेंद्र आदि का योगदान रहा। इससे पहले तीसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय प्रो-कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, श्रीराम बाजपेयी स्काउट गाइड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप और भगत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि संदीप नरवाल ने कहा वाजिदपुर गांव कबड्डी, निशानेबाजी और कुश्ती के नाम से दूरदराज तक जाना जाता है। खेलों के माध्यम से यहां पर खिलाड़ी आर्मी, पुलिस व अन्य फोर्स में जाकर खेलों में दमखम दिखा रहे हैं।