दोघट/ दाहा (बागपत)। दाहा गांव में चल रही चौगामा कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिजरौल की टीम ने जीता। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बासौली (सोनीपत) और बिजरौल (बागपत) की टीम के बीच हुआ। बिजरौल टीम ने बासौली (सोनीपत) की टीम को 28-24 अंक से हराकर फाइनल जीता। पहला सेमीफाइनल चौगामा एकेडमी दाहा (बागपत) और ओल्ली माजरा (मुजफ्फरनगर) की टीम के बीच हुआ। इसमें चौगामा एकेडमी दाहा ने ओल्ली माजरा की टीम को 32-22 अंक से हराया। दूसरा सेमीफाइनल बिजरौल (बागपत) और चौगामा एकेडमी दाहा (बागपत) के बीच हुआ। इसमें बिजरौल की टीम ने दाहा एकेडमी की टीम को 27-12 अंक से हराया और बिजरौल की टीम फाइनल में पहुंची। बासौली सोनीपत की टीम ट्रायल के आधार पर फाइनल में पहुंची। विजेता बिजरौल की टीम को ट्राफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया । उपविजेता रही बासौली सोनीपत और तीसरे नंबर पर रही चौगामा एकेडमी दाहा की टीम को भी सम्मानित किया। भाजपा नेता विपिन राणा ने विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक दाहा, गौरव गोली, मंशा मलकपुर, गगन, तनीष, हिमांशु, अमन आदि रहे।