फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
केनरा बैंक में विद्युत उपकरण फुंके
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। केनरा बैंक गांगनौली में 11 हजारी विद्युत लाइन का करंट आने से उपकरण फुंक गए। इसके कारण सोमवार को बैंक में लेन-देन का कार्य ठप रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार रात बैंक में आ रही विद्युत लाइन पर 11 हजारी विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे बैंक में लगे विद्युत उपकरणों में करंट दौड़ गया और उपकरण फुंक गए। इसके कारण सोमवार को बैंक में पूरे दिन लेन-देन का कार्य ठप रहा। शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। एक-दो दिन में व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें