फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के शव का पोस्टमार्टम में देरी होने पर भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बावली के पास सड़क हादसे में दंपति की मौत हो गई थी। उनके शव के पोस्टमार्टम में देरी होने पर लोग गुस्से में आ गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शामली के इस्लामपुर घसौली निवासी रहीस अपनी पत्नी संजीदा के साथ बाइक पर सवार होकर तितरौदा गांव में रिश्तेदारी में आया हुआ था। शनिवार शाम बाइक से पत्नी के साथ अपने घर जा रहा था। बावली गांव के पास शामली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को कुचल दिया था। इससे दंपति की मौत हो गई थी। आरोपी चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलते ही रात में ही परिजन आ गए थे। सभी लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे। आरोप है कि रविवार दोपहर 12 बजे तक भी दोनो शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इसके विरोध में लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर सलीम, रहीस, इस्लामुद्दीन, नौशाद, रुकसाना, फरजाना शामिल रही।
विज्ञापन


शव की नहीं हुई शनाख्त
बागपत। बालैनी में रोड पर शनिवार को अधेड़ का शव पड़ा था। पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को भी उसकी शनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें