बड़ौत (बागपत)।
अक्तूूबर माह बीतने के साथ ही हल्की ठंड ने अपना एहसास शुरू करा दिया था। मौसम में आए बदलाव के साथ ही बीमारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। नगर और गांवों मलेरिया, वायरल, बुखार व खांसी-जुकाम का प्रकोप है। क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां वायरल से पीड़ित व्यक्ति न हो। एक बार वायरल की चपेट में आने के बाद मरीज को ठीक होने से चार से एक सप्ताह तक का समय लग रहा है। इसमें एंटी बायोटिक एवं दर्द निवारक दवाएं भी खास असर नहीं दिख पा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने कहा प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है।