फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने बिजली की वायर काटी, पानी सप्लाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में बंदरों ने बिजली की वायर काट दी, इससे पानी की सप्लाई ठप हो गई। करीब नौ घंटे तक अस्पताल में पानी नहीं मिलने से मरीज बिलबिला गए। कई मरीजों ने तो स्टाफ से शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट ठीक कर पानी की सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में शनिवार की रात में पानी की सप्लाई बंद हो गई । मरीज और तिमारदार टंकी से पानी लेने पहुंचे तो इसका पता चला। उनके द्वारा स्टाफ को पानी न होने के बारे में बताया गया। कर्मचारियों ने देखा तो पता चला कि बंदरों ने जिला अस्पताल में पानी के मोटर की बिजली की वायर काट दी । इस कारण पानी की सप्लाई बंद हुई है। इससे जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
वार्ड में भर्ती ब्रह्म सिंह निवासी सैड़भर ने बताया कि रात करीब तीन बजे से अस्पताल में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी स्टाफ से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह सिरसलगढ़ गांव निवासी युवती बॉबी और खिदौड़ा गांव की महिला सईदा का कहना है कि अस्पताल में एक-एक बूंद पानी के लिए तरस गए है। इस संबंध में शिकायत करने के बाद भी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। बाद में यह मामला अफसरों तक पहुंचा। उसके बाद स्टाफ हरकत में आया। तकनीकी कर्मी ने रविवार को करीब सवा 12 बजे बिजली के फाल्ट को ठीक किया। तब जाकर अस्पताल में पानी की सप्लाई चालू हुई। उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा बंदरों के कारण लाइन में फाल्ट हो गया था। इस कारण पानी की सप्लाई बाधित रही। फिलहाल अस्पताल में पानी की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन


वार्ड में फैली गंदगी, सफाई की मांग
बागपत। अस्पताल के वार्ड में गंदगी फैली है। वहां पर भर्ती मरीजों का कहना है कि सुबह के समय एक कर्मचारी ने सफाई की थी। इसके बाद वहां पर कोई सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा। उनकी मांग है कि वार्ड की सफाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें