फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में किया जाए राशन की दुकान का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव के उपेंद्र कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में राशन की दुकान का आवंटन सार्वजनिक रूप से खुली बैठक में गुप्त मतदान के द्वारा कराने की मांग की। पत्र में बताया कि गांव में राशन विक्रेता के ग्राम प्रधान चयनित होने के कारण सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान रिक्त चल रही है। इसे भगवानपुर नांगल से संबद्ध कर दिया गया है तथा उक्त दुकान का राशन ग्राम प्रधान के घर पर ही रखकर बांटा जा रहा है। आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधान की सांठगांठ से उक्त दुकान का आवंटन अपने पक्ष के व्यक्ति के हक में गुपचुप तरीके से कराने की साजिश की जा रही है। उन्होंने राशन की दुकान का आवंटन सार्वजनिक रूप से खुली बैठक में गुप्त मतदान के द्वारा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें