बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में हाईटेंशन लाइन बस्ती से होकर गुजर रही जर्जर लाइन खतरा बनी है। इसकी चपेट में कई लोग आ चुके हैं। ग्रामीणों ने एक्सईएन दफ्तर में पहुंचकर लाइन हटवाने की मांग की ।
ग्रामीणों ने कहा गांव में विद्युत लाइन काफी पुरानी है। हरिजन बस्ती में आबादी के बीच आ गई है। लाइन मकानों को छू रही है। तार लटके हैं। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। बलजोर की भैंस की करंट लगने से मौत हो चुकी है। गांव में बारात में आया एक युवक पिछले दिनों झुलस गया था। इसके अलावा लाइन की चपेट में आने से झुलसे एक युवक का अभी अस्पताल में भर्ती है। अफसरों से कई बार लाइन बदलवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बुधवार को एक्सईएन दफ्तर में पहुंचकर लाइन बदलवाने की मांग की। इसमें प्रमोद, रोशन, ब्रजपाल, रोहताश, इंद्रपाल, राजकुमार, अशोक, राजपाल, राजेंद्र, कृष्णपाल, सूरजवीर आदि रहे। एक्सईएन राजवीर सिंह ने लाइन की जांच कर समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया ।