फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉकों के 41 तालाबों का होगा जीर्णोद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एकीकृत प्लान और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिले में नए 41 तालाबों का जीर्णोद्धार और नए तालाब बनाए जाएंगे। जिनका ग्रामवार चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

भूजल स्तर गिरने से सभी ब्लॉक डार्क जोन में है। फसलों की सिंचाई के लिए किसान खेतों में नलकूप नहीं लगवा पा रहे हैं। गिरते जल स्तर को ऊपर लाने के लिए तालाबों की स्थिति को सुधारा जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग की ओर से एकीकृत प्लान और प्रधान मंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत जिले उन गांवों का चयन किया गया है जहां पर पानी का स्रोत नीचे चला गया है। विभाग ने छह ब्लॉकों के गांवों के 44 तालाबों का चयन कर लिया गया है। जिनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। यही नहीं इन गांवों में ही नए तालाब भी बनाएं जाएंगे। जिसकी सभी तैयारी हो गई है। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने डीएम की अध्यक्षता में प्लान को अवगत करा दिया है। तालाब बनने से वर्षा जल संचय कर भूजल रिचार्ज होगा। तालाबों के जीर्णोद्धार के दौरान पशुओं के आने जाने के लिए तीन मीटर चौड़ा का रैंप के साथ पांच मीटर चौड़ाई का घाट का निर्माण होगा, इसके साथ-साथ पौधरोपण किया जाएगा। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें