फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों ने कहा कि हक के लिए आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डाक सेवकों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डाक सेवक विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शहर के डाकघर में मीटिंग हुई। वक्ताओं ने कहा सरकार उनका शोषण कर रही है। टारगेट बनाकर उनसे कार्य लिया जाता है। सातवें वेतन का भी उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। गर्मी हो या बरसात कर्मचारी समय पर लोगों के घरों में पार्सल पहुंचाते हैं। विभागीय कार्य में भी मेहनत से कार्य करते हैं, लेकिन उनकी मेहनताने का जायज लाभ नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके पक्ष में आदेश जारी कर दिए गए हैं। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांग के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रामपाल सिंह, ब्रिजेश कुमार शर्मा, ओमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बालिस्टर, लवकुश, विनोद उपाध्याय, राजेश शर्मा, राम सिंह, प्रदीप, दीपक और सूरजभान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में बृहस्पतिवार को प्रधान डाकघर में भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आठ घंटे ड्यूटी की मांग एवं विभागीय करण की जांच, दिल्ली कोर्ट बैंच एवं हाईकोर्ट के अनुसार पेंशन दी जाए। टारगेट के नाम पर ग्रामीण डाक सेवकों का शोषण बंद किया जाए। सातवें पै कमीशन को यूनियन के सुझाव के साथ लागू किया जाए। इसमें अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर, यशपाल मान, दिनेश कुमार, मनेंद्र सैनी, जितेंद्र कुमार, सतवीर सिंह, अनरीश त्यागी, उपेंद्र कुमार, रहीसुदीन, धर्मवीर, जयवीर सिंह, सोहनवीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें