ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री बने राकेश शर्मा
बड़ौत (बागपत)। विश्व ब्राह्मण फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन मांगेराम शर्मा ने बड़ौत निवासी राकेश शर्मा को फेडरेशन का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया। इस मौके पर राकेश शर्मा ने कहा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और समाज के कल्याण के लिए कार्य होगा। उनके मनोनयन होने पर पं. गोपाल स्वरूप शास्त्री ने साथियों सहित राकेश शर्मा के आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर तेजपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, विजयपाल शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, रमेश, पन्ना लाल शर्मा, रमेश वशिष्ठ, दीपक शर्मा आदि रहे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल हॉल में हुई बैठक में 26 जून को चेयरमैन मांगेराम शर्मा ने राकेश शर्मा को मनोनयन पत्र सौंपा, इसकी अवधि तीन वर्ष होगी।