बड़ौत (बागपत)।
काठमांडू नेपाल में हुए वर्ल्ड गेम्स 2017 में बड़ौत के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। बृहस्पतिवार को नगर पहुंचने पर उसका स्वागत किया।
समारोह का शुभारंभ समाजसेवी और सपा नेता डॉ. प्रताप लोयन ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया 15 से 18 जून तक नेपाल के काठमांडू में वर्ल्ड गेम्स 2017 का आयोजन किया। इसमें बड़ौत की रामबाग कॉलोनी के खिलाड़ी राजन पुत्र सतेंद्र चौहान ने बैडमिंटन में अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ी का ट्राफी देकर स्वागत किया। इस दौरान माता गीता, बहन स्वाति, भाई यश चौहान, डॉ. प्रताप लोयन, पवन, सत्येंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान, अंकित, मोहित, रवि, डॉ. मनोज, डॉ. सहेंद्र, बंटी, दीपक, सत्येंद्र शामिल रहे।