संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लहचौड़ा गांव में बुखार फैलने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया, जिसमें 76 मरीजों में से 40 बुखार से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने लोगों को दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉ़ गौरव ने बताया कि शिविर में अधिकांश मरीज वायरल, खांसी, जुकाम और शरीर दर्द के पहुंचे। छह मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड तैयार कराई गई। उन्होंने लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखने और घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने देने के लिए जागरुक किया। इसके अलावा सोमवार को ग्राम पंचायज की ओर से सफाई अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराई गई। साथ ही दवा का छिड़काव कराया गया। शिविर में डॉ़ साजिया, संदीप संधू, एनएम प्रवेश, कल्लू, शिवम शर्मा मौजूद रहे।
-