फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान आई जांच रिपोर्ट, कई प्रत्याशियों व एजेंटों समेत 74 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान 29 अप्रैल की कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई। इसके सामने आते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस रिपोर्ट में 74 लोग संक्रमित मिले। इनमें ज्यादातर प्रत्याशी और उनके एजेंट हैं। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासन उन्हें तलाश कर मतगणना केंद्रों से बाहर कर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पहले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी। जिस पर बड़ी संख्या में 29 अप्रैल को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जांच छपरौली सीएचसी पर कराई थी। जिनकी आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट रविवार दोपहर में आई। इसमें 74 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 65 लोग छपरौली और 9 बड़ौत ब्लॉक के रहे। इस रिपोर्ट के सामने आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। संक्रमित प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की तलाश की जाने लगी। मतगणना केंद्रों पर काफी भीड़ होने के चलते इसमें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संक्रमितों को मतगणना केंद्रों से बाहर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें