फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का सम्मान करने का संकल्प दोहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जौहर स्कूल में सोमवार को मदर्स-डे पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमेें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधी और मां का सम्मान करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य रचना जौहर ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में मां के महत्व की जानकारी दी और मां का सम्मान करने की अपील की। कहा कि मां हर दुख की घड़ी मेें अपने बच्चों के संग खड़ी रहती है। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा कक्षा दस तक के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान मां के विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसके विजेताओं को प्रधानाचार्य रचना जौहर ने सम्मानित किया। इसमें सुनीता चौधरी, सुनीता भारद्वाज, बबीता गर्ग, लता गुप्ता, पल्लवी गर्ग, निलिशा जैन, मोनिका राठी, मोनिका भारद्वाज, सत्यपुरूष, विशाल जैन, कृष्ण कुमार, कमलकांत आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें