फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे समर्थक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे समर्थक
विज्ञापन


बागपत/बड़ौत। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने कार्यालयों पर जीत के दावे करते नजर आए। इसके साथ ही वे अपनी प्रत्याशी की जीत बताते हुए गुणा-भाग में जुटे रहे। इनमें अधिकतर जातीय समीकरणों के आधार पर परिणाम की संभावनाओं पर बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित रालेाद कार्यालय पर महागठबंधन के रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी की जीत को लाखों मेें बताते नजर आए। उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी भारी मतों से जीत होगी और जातीय समीकरण की गुणा-भाग मेें जुट गए और हुक्का भी गुड़गुड़ा रहे थे। वहीं पत्थर मंडी स्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह के कार्यालय पर भी लोग उनकी जीत बताते हुए कह रहे थे कि वे भारी मतों से जीतेंगे और समर्थक जीत पक्की मान रहे हैं। बताया गया कि सुबह के समय पत्थर मंडी स्थित भाजपा के प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह आए थे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें