फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 हजार पशुओं को लगेगे खुरपका-मुंहपका के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
95 हजार पशुओं को लगेंगे खुरपका-मुंहपका के टीके
विज्ञापन

बड़ौत। यदि आपका पशुओं खुरपका-मुंहपका बीमारी से ग्रस्त है तो टेंशन न लें। पशुपालन विभाग की ओर से 45 दिन का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 मार्च से 30 अप्रैल तक 45 दिनों के चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए पांच टीमेें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी बड़ौत डॉ. खुशीराम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 95 हजार पशुओं को खुरपका-मुंहपका टीका लगना है। टीम में 23 लोग शामिल हैं। 15 मार्च से यह अभियान शुरू हो चुका है। अब तक छह हजार पशुओं को टीके लग चुके है। वहीं, शुक्रवार को सिनौली गांव में टीकाकारण अभियान चलाया गया। इस दौरान पशुपालकों ने पशुओं मेें होने वाली बीमारियों के संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डा खुशीराम से प्रश्न पूछे। अभियान 30 अप्रैल यानी 45 दिनों तक चलेगा। इस अवसर पर डॉ. केके गुप्ता, डॉ. गजेंद्र, डॉ. सैफी, डॉ. राजीव राणा, डॉ. अमित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें