फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेने रद रहने से यात्रियों को हुई असुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेन रद रहीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476 और दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन बुधवार को रद रही। उन्होंने बताया कि जब तक कोई मैसेज नहीं आता है, तब तक ट्रेनें रद रहेगी। ट्रेनों के न पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। समय पर यात्री स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेन रद रहने के कारण दूसरे वाहन से अपने घर और रिश्तेदारी में जाने को मजबूर होना पड़ा। दोनों ट्रेन पिछले कई दिन से रद चल रही हैं। क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसमें प्रदीप, उस्मान, रिजवान, कामरान, हरबीर, सुरेंद्र, कंवर पाल, शिवकुमार, हरेंद्र, देवेंद्र, वीरपाल ने रेलवे विभाग से दोनों ट्रेनों के जल्द संचालन करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें