फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के चार शिक्षक नेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

करनाल में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रथम वार्षिकोत्सव में जनपद बागपत के चार शिक्षकों को नेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के वार्षिकोत्सव का आयोजन हरियाणा के करनाल शहर में आयोजित हुआ। इसमें देश भर से शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा, सामाजिक, खेल व विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 70 हस्तियों को सम्मानित किया। इसमें बागपत जनपद से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास मलिक, प्राथमिक विद्यालय बिनौली न.1 की प्रधानाध्यापक कविता सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा की अध्यापक शालू सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगौली तगा की शिक्षक शानू निगम सहित चार को आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस दौरान प्रसिद्ध फिल्म कलाकार सुरेंद्र पाल सिंह, पूर्व मिस इंडिया सिमरन डी आहूजा, फिल्म निर्देशक अभिषेक, कतर में राजदूत पी. तोतला और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र आहूजा ने शिक्षकों को बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नेशनल ग्रेट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए बागपत के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। बीएसए राजीव रंजन कुमार मिश्र, बीईओ बिनौली सतीश शर्मा, बीईओ खेकड़ा रंजन गुप्ता ने संबंधित शिक्षकों बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें