खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी चौधरी ब्रहमपाल सिंह सभासद गत कई साल से समाजवादी पार्टी की नगर कार्यकारिणी में महासचिव के पद रहे। उनके पिता स्वर्गीय बलधारी सिंह रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर रहे। उनके निधन के पश्चात ब्रहमपाल सिंह ने सपा छोड़कर कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने ब्रहमपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया।