फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में विश्व रेडियो दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल में बुधवार को विश्व रेडियो दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को रेडियो के इतिहास की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने किया। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बच्चों को बताया कि यूनेस्को ने पहली बार 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस के रूप मेें मनाया। इस दौरान मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को डिजिटल बोर्ड के माध्यम से रेडियो के आरंभ से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा को समझाया। बाद मेें बच्चों से रेडियो दिवस से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इसमें विकास शर्मा, आशुतोष, मनीषा, विक्की, राबिन का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें