फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को उत्पीडन नहीं होगा सहन : संगीता ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा कार्यालय में महिला विंग की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने कहा कि जनपद में महिलाओं का शोषण बढ़ता जा रहा है। छेड़छाड़ होना आम हो गया है। प्रशासन इस ओर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। महिलाओं का घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। शिकायतों पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है। इससे अपराधी के हौसले बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर ने की। संचालन गीता ने किया। इसमें आसिफा, विमला शर्मा, हनीसा बेगम, कम्मो मलिक, फूल मिजरा, गुलिस्ता, मुशरत, आसमा, रामकली, हनीसा बेगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें