खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी और मेरठ कोआपरेटिव बैंक समिति के पूर्व चेयरमैन हरेंद्र सिंह धामा के पिता और समाजसेवी चौधरी बालकिशन धामा (90) का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मोहल्ला मुंडाला में ब्रहमपाल सिंह सभासद के आवास पर शोकसभा हुई। इसमें स्वर्गीय बालकिशन को श्रद्धांजलि की। इसमें ओमप्रकाश सूबेदार, राज सिंह पहलवान, संजय धामा, विजयपाल सिंह आदि रहे।