मिलाना में दो दिन से बत्ती गुल
दोघट। मिलाना गांव के पास गैडबरा बिजलीघर से आ रही विद्युत लाइन का तार दो दिन से टूटा हुआ है। इस कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन तार नहीं जोड़ा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजलीघर के लाइनमैन को तार तोड़ने के लिए कहा तो उसने सुविधा शुल्क मांगा। गांव में बिजली न आने से लोग परेशान है। पीने के लिए पानी को भी ग्रामीण तरस गए। चेतावनी दी कि यदि शनिवार को तार नहीं जोड़ा गया तो ग्रामीण बिजली घर पर धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर रियासत अली, याकूब, मेहंदी हसन, जबर, शकील, तनवीर, नवाब, सुक्का, रहीसू आदि उपस्थित रहे।