बागपत। आंगनबाड़ियों का दूसरा पक्ष डीपीओ वीना बजाज के पक्ष में खड़ा हो गया है। उनके कार्य को अच्छा बता रही है। वहीं एक सुपरवाइजर पर राजनीति कर विभाग की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की।
बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। दूसरे गुट की आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष अमरेश ने बताया कि एक सुपरवाइजर पिछले 2006 से जिले में कार्यरत है। आंगनबाड़ियों का एक गुट बना रखा है जो उसके पक्ष में काम करता है, जबकि कोई अफसर निरीक्षण करता है तो उसके विरोध में उन्हें खड़ा कर दिया जाता है। अधिकारियों के खिलाफ राजनीति करवाना शुरू कर देती है। आंगनबाड़ी और सेविका से वसूली करना और पोषाहार की बचने की कार्य कराया जाता है। डीपीओ द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। झूठे आरोप लगाकर उन्हें हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से उक्त सुपरवाइजर को हटवाने की मांग की है। इसमें महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बागपत ब्लॉक की अध्यक्ष बबीता नैन, छपरौली ब्लॉक अध्यक्ष उमा, गीता, संयोगिता, बिनौली ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम तोमर, कविता, सुदेश, सरोज, शर्मिला, कमलेश आदि मौजूद रही।