बागपत। नैथला गांव के प्रधान दिनेश सिंह ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को बताया कि गांव के यमुना खादर में रेत खनन करने वाले अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं। यमुना नदी की धार मोड़ कर कच्चा पुल का निर्माण कर दिया। नियमों के विरुद्ध रात में होते ही यमुना नदी में पॉपलेन मशीनों से रेत खनन किया जाता है। आरोप है कि दो दिन पहले उन्होंने खनन करने वाले लोगों से जानकारी लेनी चाही, लेकिन उन्होंने गाली गलौज कर उसे वहां से भगा दिया।