फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभांरभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज मुनेश पाल पंवार और प्रबंध समिति के संजय जैन, अमित जैन, आशीष जैन, हर्षित जैन, रोहित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि खेलकूद की बैडमिंटन प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारह की सलोनी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, क्रिकेट में आदर्श हाउस कक्षा ग्यारह की टीम ने स्वर्ण पदक, ऊंची कूद मेें अभिनव ने स्वर्ण पदक, लंबी कूद मेें अक्षित ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। जबकि देर शाम तक शतरंज का मुकाबला चलता रहा। विजेताओं को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें पीटीआई विवेक तोमर, अक्षय तोमर ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें