फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता देव की टीम ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के गांव आदमपुर स्थित सन ब्राइट पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन प्राइमरी वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता देव की टीम ने जीती।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में देव की टीम प्रथम और चिराग की टीम द्वितीय रही। मेंढक दौड़ में लक्ष्य प्रथम, सारांश द्वितीय और आर्यन तृतीय रहा। बालिका वर्ग की चम्मच दौड़ में पायल, वृंदा और अविका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बौरी दौड़ में वंशिका प्रथम, अंशिका द्वितीय और आयान तृतीय रहा। जबकि खो-खो में वंशिका की टीम प्रथम रही। जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विकुल की टीम ने प्रथम, हिमांशु की टीम ने द्वितीय, खो-खो में आकांक्षा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में विपुल प्रथम और शिवम द्वितीय, रूमाल छू में मीनू प्रथम और वंशिका द्वितीय, लंबी कूद साक्षी प्रथम और नीति द्वितीय, बालक वर्ग लंबी कूद में हिमांशु प्रथम और अमित द्वितीय रहे। रेफरी रवि शास्त्री और नीरज कुमार रहे। इसमें प्रबंधक विपिन पंवार, प्रधानाचार्य प्रेमपाल पंवार, संजीव चौहान, अजय कुमार, हारूण, विजय कुमार, कविता, वंदना, टीना, रीना, पूजा, प्रियंका, राजेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें