बड़ौत (बागपत)।
मदर इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके दूबे ने कहा कि स्वर्ण जाति एकजुट होकर पार्टी का दाम लें तभी उन्हें न्याय मिल सकता है। इस अवसर पर उन्होंने श्यौदान सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
रविवार को नमन पैलेस मंडप में आयोजित मदर इंडिया पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एके दूबे ने कहा कि सरकार ने एससी/ एसटी एक्ट में संशोधन कर स्वर्ण समाज के साथ कुठाराघात किया है। उन्होंने इसी को लेकर इस पार्टी का गठन किया है। और इस संशोधन को रोकने की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जाति के लोग एक प्लेटफार्म पर आए, तभी समाज के लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। इस मौके पर उन्होंने बड़ौली के श्यौदान सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया और उन्हें जनपद कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा करने को कहा। इसमें बिल्लू प्रधान, मास्टर सोमपाल, जयपाल, बलवीर, रणवीर, नरेश, भूपेंद्र, सुंदर, राजीव, पिंटू, सुधीर मलिक, सुनील फौजी, मांगेराम आदि उपस्थित रहे।