फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए करें रक्तदान, अमीनगर सराय में एक अक्तूबर को कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन कस्बे के एनएसआर हॉस्पिटल में किया जाएगा। कैंप को लेकर लोगों के बीच उत्साह है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा रक्तदान कैंप में लोगों को अधिक से अधिक शिरकत करनी चाहिए। रक्त दान का कोई विकल्प नहीं होता।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को अमीनगर सराय में रक्तदान कैंप का आयोजन कराया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। निगेटिव ग्रुप के ब्लड ग्रुप वाले जरूर रक्तदान करें, क्योंकि इस ग्रुप वाले व्यक्ति कम ही मिलते हैं। लोगों से आह्वान किया कि वह कैंपों में पहुंचे और रक्तदान जरूर करें। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग और अमर उजाला इस कैंप का आयोजन कर रहे हैं।

एबी पॉजेटिव और निगेटिव ग्रुप वाले जरूर पहुंचे
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया ब्लड बैंक में एबी पॉजेटिव और निगेटिव ग्रुप के ब्लड की कमी है। इन ब्लड ग्रुप के लोगों को अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करना चाहिए, ताकि मुश्किल हालात में जरूरत को ब्लड दिया जा सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से भी लोगों से अपील की जा रही है कि एबी पॉजेटिव और निगेटिव ग्रुप के डोनर ब्लड डोनेट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें