फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्यशाली रथ से बताए जाएंगे कम बिजली खर्च करने आइडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने जनपद सौभाग्यशाली घोषित होने पर कलक्ट्रेट परिसर से सौभाग्य रथ को हरी झंडी दिखाकर देहात क्षेत्र के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर सौभाग्य योजना का लाभ दिया। सौभाग्य योजना से बिजली का कनेक्शन भी लेना बहुत आसान है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन मुफ्त दिए हैं। उन्होंने कहा जनपद में 205817 परिवार सौभाग्यशाली हैं। सौभाग्य योजना के अंतर्गत जनपद में दिए संयोजन की संख्या 15446 है। डीएम ने कहा देहात में बिजली कनेक्शन देने और लोगों को ऊर्जा बचाने के लिए जागरूक करने के लिए सौभाग्य रथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भेजा है जो ग्रामीण जनता को जागरूक करेगा। विद्युत बचाने के उपाय बताएगा। सीडीओ पीसी जायसवाल, अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें