छपरौली (बागपत)। कस्बे के अम्बीशन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता में जिला बागपत में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बागपत के मवी कलां स्टेडियम में रविवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर की रेस में अम्बीशन पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ के छात्र प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही कक्षा नौ के ही छात्र हर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जनपद स्तर के अशासकीय व प्राइवेट इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। रेस में पूरे जिले में पहला और दूसरा स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को स्कूल के प्रबंधक प्रवेंद्र खोखर ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इसमें कोच सागर, अमित, रविंद्र , ओमपाल आदि अध्यापकों ने छात्रों को बधाई दी।