आठ सितंबर को लगेगी लोक अदालत
बागपत। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने अपने विश्राम कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देश पर दीवानी न्यायालय परिसर बागपत में आठ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभाग से संबंधित वाद जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जा सकते हैं, उन्हें भी लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को लोक अदालत से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि अधिक से अधिक मुकदमे लाए जाएं । इस अवसर पर एडीजे प्रथम व नोडल अधिकारी देवी शंकर प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी बागपत दिलीप कुमार, एलडीएम प्रदीप कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।