फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण की बैठक में 12.67 करोड़ का बजट अनुमोदित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की बैठक में 12.67 करोड़ का बजट अनुमोदित
विज्ञापन


बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास प्राधिकरण की बैठक ली। इसमें प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष 1267.32 लाख का बजट अनुमोदित किया गया। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें खामियां मिलने पर नाराजगी जताई गई।
मंडलायुक्त ने प्राधिकरण में घट रही आय को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आय को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए। सामान मानचित्र एवं मानचित्र की आय को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए टीम कार्य करें। औद्योगिक भूखंड के लिए भुगतान एवं तल क्षेत्रफल अनुपात का पुनर्निर्धारण करने के लिए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2008 यथा संशोधित 2011 एवं 16 के स्तर 3.5.1 के वर्तमान प्रावधान में संशोधन किए गए हैं। इनके अनुरूप ही कार्य करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण के कार्यालय भवन के लिए भूमि के संबंध में भी मंडलायुक्त ने निर्देश दिए। विकास प्राधिकरण का अपना कार्यालय होना अति आवश्यक है। उसके बाद उन्होंने विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त ने अफसरों की बैठक ली। विकास योजनाओं की समीक्षा की। जनकल्याणकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ पात्र एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचना चाहिए। बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुंविधाएं उपलब्ध कराएं। विभाग अपनी रैकिंग में सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान गन्ना विभाग को समय सीमा के तहत गन्ना भुगतान कराने के लिए कहा गया। मलकपुर चीनी मिल पर अधिक बकाया होने पर नाराजगी व्यक्त की। कृषि विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत निगम, बीएसए, खाद्यपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की। योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। 181 महिला हेल्पलाइन की समीक्षा की। 248 मामले रजिस्टर मिले। जिनमें से घरेलू हिंसा के 137 जिन पर 100 प्रतिशत कार्रवाई मिली। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, पीडी एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, एसडीएम विवेक कुमार यादव, बड़ौत एसडीएम आशीष कुमार अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें