फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी प्रतियोगिता में मुस्कान ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राखी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक राखी बनाईं। मुस्कान की राखी अव्वल आंकी गई। गुरुवार को प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के 55 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संयोजक सहायक अध्यापिका शालू सिंह ने कक्षा 8 की मुस्कान की राखी को प्रथम, कक्षा 7 की सानिया को द्वितीय तथा कक्षा 6 की खुशबू की राखी को तृतीय स्थान के लिए चुना। इसके अलावा मंजू, शालू, प्रीति, सरिता, शिवानी, मनीषा, राजीव, गुनगुन, फिरोज, इकरा की राखी भी सराहनीय रही। विजेता छात्राओं को बीईओ सतीश शर्मा ने पुरस्कृत किया। इसमें प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, शकीला, शालू सिंह, सरिता तोमर, रीना, प्रीति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें