अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में 10 लाख रुपये के विकास कार्य को हरी झंडी दी गई।
बैठक को संचालन कर रहे वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि वार्डों के सभासदों ने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखे। इसमें वार्डों में मरम्मत और दो समर्सेबिल लगाने, नौ गजा पीर से कालू के मकान तक घंटाघर चौक से अंबेडकर स्कूल, प्रेम के मकान तक इंटर लॉकिंग टाईल्स, धर्मशाला का निर्माण, लाइट, नाली लगवाने के प्रस्ताव रखे गए। इसमें 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी। इसकी अध्यक्षता डॉ. विनोद कुमार ने की। इसमें रोहित कुमार, मदनो देवी, श्याम सिंह, राजीव गोयल, मीनाक्षी वमा्र, यशपाल सिंह, कुलदीप, डीपी गुर्जर, राजवती, राहुल सभासद मौजूद रहे।