चुनाव के लिए कमेटी गठित
बड़ौत। अंजुमन मुल्तानी मुगल आहनगरान की एक बैठक शुक्रवार को कार्यालय पर बड़का रोड पर हुई। इसमें डा. अलीम ने अपनी कार्य क्षमता न रखते हुए अपनी कमेटी बर्खास्त कर बिरादरी की बैठक में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दो वर्षों का लेखा-जोखा भी पेश किया। साथ ही नए चुनाव के लिए 11 सदस्यीय कमेटी बना दी। अध्यक्षता रशीद ने की। संचालन इशहाकरवान ने किया। बैठक में इमामूदीन, अय्युब, सलीम, गुलाब, यामीन, अनीस, इस्हाक, मीना, हनीफ, अअय्यूब, उमर आदि शामिल रहे।