बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और छात्रावास बनवाए जाने की मांग उठाई। बुधवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज पंवार के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं तहसील पहुंचे। अनुज पंवार का कहना था कि काफी दिनों से छात्र कॉलेज में छात्रावास बनवाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन मांग पूरी नहीं हो रही है। पूर्व भी भी छात्रों ने कॉलेज में छात्रावास बनवाने को लेकर धरना दिया था, जो बाद में एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर समाप्त किया, लेकिन आश्वासन के बाद भी छात्रावास नहीं बन पा रहा है। बाद मेें एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई। एसडीएम ने उन्हें कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर छात्रावास बनवाए जाने का आश्वासन दिया। सुमंत, कपिल, आलोक, अक्षय भारद्वाज, कपिल तोमर, राहुल, अनुज आदि रहे। ब्यूरो