फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति की एसडीएम से वार्ता विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के सदस्य मंगलवार को एसडीएम से तहसील जाकर मिले। जहां पर घंटों तक चली उनकी वार्ता विफल हो गई। इस पर संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को तहसील पर महापंचायत करने निर्णय लिया। महापंचायत मेें आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया कि 21 मई 2018 से किसानों का तहसील में गन्ना का भुगतान ब्याज सहित कराने, नहरों की सफाई कराने, बढ़ी पावर को कम करने, बढे़ बिलों को वापस करने आदि मांग रखी, यह धरना 11 जून तक चला। इसमें प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि इन मांगों को पूरा करने का। धरने के दौरान जिवाना का उदयवीर किसान शहीद हुए था। सरकार से 12 लाख रुपये की घोषणा नहीं की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर मंगलवार को संघर्ष समिति के सदस्य एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी से मिले और उन्होंने मांगों के संबंध में क्या रहा, बातचीत की, लेकिन घंटों बातचीत के बाद भी कोई परिणाम न मिलने पर बुधवार को तहसील में महापंचायत होगी और पंचायत में आगामी रणनीति तैयार होगी। इसमें बलजोर सिंह आर्य, चौधरी सुभाष सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, ओमप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, जिले सिंह, रामफल, सूबे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें