बागपत। एक तरफ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) के उद्घाटन की तैयारी चलती रही। लेकिन अभी निर्माण कई जगह अधूरा है। खेकड़ा में रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। मिनी टोल प्लाजा और सोनीपत में टोल प्लाजा का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा नहीं किया जा चुका है। एनएचएआई के अधिकारियों की प्राथमिकता एक साइड का निर्माण कार्य पूरा कराने की है। गाजियाबाद के दुहाई में इंटर चेंज पर कार्य चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आधे-अधूरे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जरूर किया जा रहा है, लेकिन इस पर शनिवार को भी कार्य चलता रहा। निर्माण अधूरा होने के चलते अभी एक्सप्रेस-वे की दोनों साइडों को वाहनों के लिए खोला जाना मुश्किल है। एनएचएआई के अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि पहले इसका ट्रायल लिया जाएगा।